Type Here to Get Search Results !

सलमान और शाहरुख में से किसी एक को चुनने पर विद्या बालन ने दिया मजेदार जवाब

 एक्ट्रेस विद्या बालन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब का सेशन होस्ट किया। इस दौरान फैन्स ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े सवाल किए और उन्होंने भी बेबाकी से उनके जवाब दिए। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान उस फैन को दिए जवाब ने खींचा, जिसने विद्या को शाहरुख खान और सलमान खान में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। विद्या ने पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, “मेरा एसआरके (सिद्धार्थ रॉय कपूर)”। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वे कमिटेड हैं तो उन्होंने सिद्धार्थ के साथ एक अन्य फोटो शेयर की और लिखा, “लगता तो ऐसा ही है”। विद्या की अपकमिंग फिल्म शेरनी है, जो 18 जून को OTT पर रिलीज होगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.