Type Here to Get Search Results !

कल्पनाओं की दुनिया की सैर कराएगी Marval की 'LoKi'

 मुंबई । मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की वेब सीरीज लोकी रिलीज हो चुकी है।यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रीलीज हुई है। केट हेरॉन 'लोकी' के निर्देशक हैं और माइकल वाल्ड्रॉन मुख्य लेखक हैं। सीरीज के मुख्य भूमिका में टॉम हिडलेस्टन हैं। मार्वेल स्टूडियो की नई सीरीज ‘लोकी’ के पहले दो एपीसोड समीक्षकों को रिलीज से पहले ही मुहैया करा दिए गए। फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं।


एक इंटरव्यू में टॉम ने कहा, 'मुझे लगता है कि वास्तव में लोकी की तुलना करने के लिए दर्शकों के पास लोकी से बेहतर दृष्टिकोण है। क्योंकि दर्शकों ने द डार्क वर्ल्ड, रग्नारोक, इन्फिनिटी वॉर, और एंडगेम की घटनाओं को देखा है, जिसमें एक अकेला लोकी ही है जिसमें आत्म-जागरूकता नहीं है। वह बहुत ही भ्रमित और अस्थिर प्राणी है, वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर है, जैसे एक मछली पानी से बाहर आकर होती है। लोकी इससे बिल्कुल भी खुश नहीं है।' इस वेब सीरीज के लिए एक अनोखी दुनिया बसाई गई है, जिसका न कोई आदि है और न कोई अंत। असल में यही इस सीरीज का असल रोमांच है। सीरीज आपको ये भी दिखाती है कि जिन चीजों के लिए एवेंजर्स और थानोस ‘एंडगेम’ तक भिड़े रहे, उनकी कीमत इस दुनिया में क्या है? सीरीज के बाकी कलाकार भी अपने अपने किरदारों के हिसाब से मेहनत करते दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि, टॉम हिडल्स्टन ने यहां अपनी मशहूर सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ से भी बेहतर करने की कोशिश की है। ठीक 10 साल पहले 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘थॉर’ से एमसीयू से जुड़ने वाले टॉम हिडल्स्टन के पास खुद को नए सिरे से स्थापित करने का ये सुनहरा मौका है। 40 साल के हो चुके टॉम के करियर का ये सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट भी है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.