Type Here to Get Search Results !

जीएसटी डिप्टी कमिश्नर को क्लर्क ने मारा चांटा

 भोपाल - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित जीएसटी भवन में पदस्थ वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के डिप्टी कमिश्नर ओमकारेश्वर खांचन ने पुलिस से शिकायत की है कि ऑफिस के अंदर उनके अंडर काम करने वाले क्लर्क ने ना केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि सबके सामने चांटा मारा और फरार हो गया।

घटना गुरुवार दिनांक 22 जुलाई 2021 की बताई जा रही है। दोनों के बीच विवाद का कारण तो स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन एमपी नगर थाने में डिप्टी कमिश्नर ओमकारेश्वर खांचन की ओर से उन्हीं के अधीन काम करने वाले क्लर्क नवदीप सेंगर के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज की गई है। एमपी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर ने शिकायत की है कि नवदीप सेंगर कई बार शराब के नशे में ऑफिस आ जाता था इसलिए वह उसे डांट देते थे।

घटना वाले दिन वह नशे में नहीं था लेकिन निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था। जब डिप्टी कमिश्नर ने उसे डांटा तो वह अपनी कुर्सी से उठा और डिप्टी कमिश्नर के गाल पर चांटा मार दिया। मारपीट के दौरान पास खड़े अन्य कर्मचारियों ने डिप्टी कमिश्नर को बचाया। हमला करने के बाद नवदीप ऑफिस से चला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के निवास और अन्य ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन वह नहीं मिला।


Source  - https://www.bhopalsamachar.com/2021/07/bhopal-gst.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.