Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सड़क दुर्घटनाओं में हुई नागरिकों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया




मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सड़क दुर्घटनाओं में हुई नागरिकों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया

कटनी  - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में अहमद नगर मनमाड रोड पर दुर्घटना में खरगोन के एक परिवार के 4 सदस्यों के असामयिक निधन और बैतूल जिले में सड़क दुर्घटना में एक बारात में जा रहे चार लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबंधित जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के निर्देश भी दिए हैं।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.