प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्यक्ष बनी जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई
सिटी टुडे। केंद्र सरकार द्वारा उपराष्ट्रपति श्री वैँकैया नायडू लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला तथा पीसीआई के सदस्य प्रकाश दुबे की समिति द्वारा अनुमोदित बाद केंद्र सरकार ने नवंबर 2021 से रिक्त पड़े प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (29अकटुबर 1949)की नियुक्ति की है प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की यह पहली महिला अध्यक्ष होंगी इसके पूर्व वह केंद्र सरकार के कई आयोगों की प्रमुख भी रही है वर्तमान में डिलीम टेशन ऑफ इंडिया आयोग की प्रमुख है। सूत्रों अनुसार जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई अगले सप्ताह पदभार ग्रहण करेंगी।ज्ञात हो कि 8 महीने से खाली पड़े इस पद पर देश के विभिन्न पत्रकार संगठनों के अलावा मध्य प्रदेश स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला, महासचिव गुरशरण सिंह आहलूवालिया, मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र माथुर सचिव राजेश शर्मा, प्रेस क्लब के सचिव सुरेश शर्मा तथा उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप तोमर ने केंद्र सरकार से कई बार मांग की थी।
जस्टिस श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई की नियुक्ति पर ऊनको को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके कार्यकाल में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के निमित्त कार्यों में गति तेज होगी।