सिटी टुडे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य स्वयं सिँह के आग्रह पर इस अंचल का प्रभारी बनाया गया था चुनावों की पूर्व वह आए अंचल की कांग्रेस जनों को भा जा पा से नहीं सिंधिया से मुकाबला करने के लिए निर्देशित कर चले गए।
उसके कुछ दिन बाद ही नगर सरकारों नगर पंचायतों ग्राम पंचायतों के चुनावों की आहट शुरू होने से टिकट वितरण के बाद चुनाव प्रचार से स्वयं दिग्विजय सिंह द्वारा अपने को इस अंचल से क्यों दूर रखा गया, क्यों नहीं उनके समर्थक नगर निगम नगर पंचायत नगर पालिका चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रहे यह एक महत्वपूर्ण सोच का विषय है।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक ऐसा पहली बार सिँह कर रहे हैं क्या टिकट वितरण में उनके मनमाफिक टिकट नहीं मिले क्या कमलनाथ दिग्विजय सिंह के बीच दूरियां नहीं खाई गहराती जा रही है यहां तक के सिँह समर्थक भी इन चुनावों में विशेषकर नगर निगम ग्वालियर के चुनाव में स्वयं को क्यों निष्क्रिय किए हुए हैं प्राप्त जानकारी अनुसार भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा के देवर संजय शर्मा उर्फ छुटा ने तो खुलेआम इंटरव्यू में सरकार किया है कि सिंह समर्थक वासुदेव शर्मा तथा उनके अन्य साथी भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं इसका खंडन तक किसी भी जिम्मेदार नेता ने नहीं किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा विधायक प्रवीण पाठक पर भी नगर निगम ग्वालियर के चुनावों में महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार के चुनाव प्रचार से स्वयं को दूर रख अपने पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार जरुर कर रहे हैं उनकी निष्क्रियता के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ जो केवल ग्वालियर में औपचारिकता पूर्ति करने आए थे भी इन दोनों के अलावा कई कांग्रेस जनों को फटकार कर गए हैं।
सूत्रों अनुसार दिग्विजय सिंह तथा उनके समर्थकों ने ही नगर निगम चुनावों से स्वयं को दूर रखा साथ ही प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी अजय सिंह अरुण यादव आदि को भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ग्वालियर चंबल संभाग में इन नेताओं को चुनाव प्रचार कीजिए भेजना उचित नहीं समझा।
दूसरी ओर ग्वालियर नगर निगम महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के पक्ष में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादितया सिंधिया कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रद्युमन सिंह तोमर सहित प्रदेश सरकार के चार मंत्री फायर ब्रांड नेता जय भान सिंह पवैया सहित सुमन शर्मा को जिताने के लिए चुनावी रण में सक्रिय है, श्री सिंधिया तो 3 जुलाई तथा 4 जुलाई को ग्वालियर महानगर कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आम सभा रोड शो तथा कार्यकर्ताओं की बैठको के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा की सुनिश्चित जीत को और अधिक मजबूत बनाएंगे. भा जा पा के अंदर प्रभात झा जरूर इस चुनाव से स्वयं को दूर रखे हुए हैं साथ ही सांसद विवेक शेजवलकर भी महापौर प्रत्याशी के पक्ष में उतने सक्रिय नहीं है जितने वह अपने स्वयं के पार्षदों जिसको उन्होंने टिकट दिलवाए हैं को जितवाने के लिए सक्रिय हैं।