सारनी | 25-ओक्टूबर-2025
नगर पालिका परिषद सारनी में शुक्रवार 24 अक्टूबर को परिषद के विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शासन के निर्देशानुसार विशेष प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में परिषद के सदस्यगण उपस्थित रहे।
परिषद का विशेष सम्मेलन दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, नेता प्रतिपक्ष आनंद पिंटिश नागले, पार्षद छाया अतुलकर, भीम बहादुर थापा, किरण झरबड़े, ज्योति नागले, चंद्रा सोनेकर, संगीता धोटे, प्रवीण सोनी, हरिता पाल, बेबी ठाकुर योगेश बर्डे, गणेश महस्की, मो. ताहिर अंसारी, मो. जफर अंसारी, रोशनी झपाटे, महेंद्र भारती, वंदना वामनकर, अनिता बेलवंशी, अजाबराव धोटे, आकाश पंद्राम, संगीता धुर्वे, बेबी बिंझाड़े, कविता पटैया, रेखा मायवाड़ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम उपस्थित थे। शासन के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत को लेकर संकल्प के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा नैक्ट जेन जी.एस.टी. रिफार्म के समर्थन में विचार विमर्श किया गया। प्रस्तावों का संकल्प और समर्थन कर शासन को भेजा गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि जी.एस.टी. के स्लैब में कमी के कारण आम लोगों को फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत को लेकर भी स्थानीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे। बैठक में सभी शाखा प्रभारी, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
राकेश सोनी
