Type Here to Get Search Results !

पर्यटकों से भरी गाड़ी पर गिरी चट्टान, 9 की मौत

किन्नौर. हिमाचल प्रदेश के बटसेरी  पहाड़ी से पत्थर टूट कर  नीचे कई वाहनों पर गिर गए।  इस दुर्घटना में पर्यटकों से भरी गाड़ी पर भारी पत्थर गिर गया जिससे उसमें सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी सांगला रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले में बटसेरी के गुंसा के पास चट्टानें गिरने से छितकुल से सांगला की ओर आ रही पर्यटकों की गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.