Type Here to Get Search Results !

आया सावन झूम के….

 नागपुर . विदर्भ में शुक्रवार सुबह से बारिश जारी है। कई गांवों में  नदी-नाले उफान पर हैं। जनजीवन  अस्तव्यस्त हो गया है। कुछ गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। 

संत्रानगरी में भी सुबह से रूक-रूककर बारिश जारी है। कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारी बारिश के बाद अंबाझिरी डेम ओवरफ्लो हो गया है। 

विवेकानंद प्रतिमा के ऊपर काले बादल डेरा जमाए देखे जा सकते हैं।मौसम विभाग ने विदर्भ में  अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रशासन निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर रहा है।


मौसम विभाग के मुताबिक पुणे , रायगढ़, रत्नागिरी, सातारा, पुणे, अहमदनगर, सोलापुर, बीड़, लातूर, औरंगाबाद और जालना में भी भारी बारिश  की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.