लगतार चौथे दिन मरीज बढ़े, आज 41,649 नए केस दर्ज हुए 
नई दिल्ली. देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। लगातार चौथे दिन शनिवार को एक्टिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 जुलाई को एक्टिव मरीजों की संख्या 4,08,920 हो गई है। देश में शुक्रवार को कोविड-19 के 41,649 नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 593 लोगों की मौत हो गई है।
सबसे ज्यादा मामले केरल से
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार सुबह 8:00 बजे कोरोना संक्रमण के 41,649 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 37,291 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 593 लोगों की मौत हो गई है। 41,649 नए केस दर्ज होने के बाद अब कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 3,16,13,993 केस हो गए हैं।
37,291 मरीजों के ठीक होने से अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,07,81,263 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 593 और मौतें दर्ज होने से कुल मृतकों की संख्या 4,23,810 हो गई है। सबसे अधिक केस केरल से हैं। शुक्रवार तक वहां लगातार चार दिन से 20 हजार से अधिक नए केस आ रहे थे, वहीं महाराष्ट्र में भी भी 6 हजार से अधिक मामले सामने आएं हैं।