Type Here to Get Search Results !

.राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है।

 .

राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है।


 सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 25 सांसद रिटायर हो रहे हैं। इनमें से सिर्फ 22 सीटों पर भगवा पार्टी की वापसी होती दिख रही है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 11 सीटें हैं। यहां बीजेपी के बल्ले-बल्ले है। सात सीटें खाते में आने वाली हैं।


किस राज्य में किस पार्टी की कितनी सीटें:


उत्तर प्रदेश: यहां 11 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इनमें से सात सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिख रही हैं। वहीं, तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचेंगे। इनमें कपिल सिब्बल और जयंत चौधरी सरीखे नाम शामिल हैं। विधायकों की संख्या को देखते हुए एक सीट पर वोटिंग की नौबत आ सकती है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में एक राज्यसभा सांसद के लिए 34 विधायकों के समर्थन की आवश्यक्ता होती है।


उत्तराखंड: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में इस चुनाव में राज्यसभा की सिर्फ एक सीट है, जो कि भाजपा के खाते में जाएगी। यहां 36 विधायकों का समर्थन जरूरी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाब में दोनों राज्यसभा सीटों पर आप पार्टी का कब्जा बरकरार रहेगा हरियाणा में एक सीट पर भा जा पा एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहेगा राजस्थान में 2 सीट कांग्रेस 1 सीट भाजपा एक सीट पर चुनाव होने के संकेत है इसी प्रकार मध्य प्रदेश के 3 सीटों में से एक कांग्रेस 2 पर बीजेपी का कब्जा रहेगा , छत्तीसगढ़ की दोनों राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का चुना जाना तय है  , महाराष्ट्र में 3 सीटों पर महाराष्ट्र विकास आघाडी 2 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी एक सीट पर चुनाव होगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.