Type Here to Get Search Results !

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की पर हमला




राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की पर हमला, केस वापस लेने की दी धमकी गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर एक लड़की ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। इस मामले में अब पीड़िता ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को कुछ लोगों ने उसपर हमला किया और उसे जान से मारने की कोशिश की। उसके ऊपर हमलावरों ने कोई लिक्विड फेंका, जो उसके चेहरे और हाथ पर लगा।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसपर शनिवार रात दो युवकों ने हमला किया। हमलावरों ने उसे धमकाते हुए कहा कि तू मानेगी नहीं ? केस क्यूं नहीं वापस ले रही है'। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मंत्री महेश जोशी के बेटे पर युवती ने दिल्ली में दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया था। लड़की का आरोप है कि रोहित जोशी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर कई बार दुष्कर्म किया। वह उसे कई जगहों पर ले गया, जहां मंत्री के बेटे ने उसके साथ कई बार ज्यादती की। लड़की ने रोहित जोशी पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने दिल्ली के सदर बाजार थाने में रोहित जोशी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके बाद पीड़िता ने उसके परिवार और उसकी जान को खतरा होना बताया था। इसलिए उसने सुरक्षा की मुहैया कराने की मांग भी की थी।रोहित जोशी को फोन जमा कराने को कहा गयाइस प्रकरण में शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली पुलिस ने रोहित जोशी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। शुक्रवार को रोहित से करीब छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। साथ ही रोहित से मोबाइल फोन जमा करने को कहा गया है। जांच अधिकारी ने सीआरपीसी की धारा 91 के तहत नोटिस देकर मोबाइल फोन पुलिस को जब्त कराने के लिए कहा है। नोटिस पर रोहित ने जवाब देते हुए मोबाइल फोन रविवार को पुलिस को सौंपने की बात लिखी है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.