प्रभात को मनाने पहुंचे ऊर्जा मंत्री तथा जिला अध्यक्ष
सिटी टुडे। ग्वालियर महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा जो कुछ वर्ष पूर्व तक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के गुट की मानी जाती थी परंतु उनके पति के निधन के बाद संभवत: दूरियां स्थापित हो गई इसीलिए शायद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता जो आजकल राजनीति कोपभाजन का शिकार होकर राजनीतिक संन्यास के पथ पर खड़े दिखाई दे रहे हैं ने सुमन के चुनाव से पर्याप्त दूरी बना रखी है।
प्रदेश में स्थानीय नगर निगम चुनाव का बिगुल बजे आज 11 दिन हो गए है लेकिन प्रभात अभी तक भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा के पक्ष में सक्रिय नहीं हैँ। एक वरिष्ठ भाजपा नेता के कारण उनकी सक्रियता जरूरी है इसीलिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर गुरुवार रात्रि को संघ के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी वेद प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने उनसे चर्चा कर महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए उनसे सक्रिय होने की बात कही। प्रभात झा पर इसका कितना असर पड़ेगा यह तो आने वाला समय बताएगा परंतु राजनीतिक समीक्षकों के मुताबिक कयास यह भी है कहीं श्री प्रभात झा के शोभा सिकरवार परिवार के साथ मधुर एवं घनिष्ठ सम्बन्ध सुमन के लिए रुकावट तो पैदा नहीं कर रहे.