Type Here to Get Search Results !

भाजपा के मनोज तोमर कड़ी टक्कर और क्रॉस वोटिंग के बाद 1 वोट से जीतकर बने ग्वालियर नगर निगम सभापति

 

सिटी टुडे, ग्वालियर। महापौर पद गंवाने के बाद भाजपा को मिली 1 वोट की संजीवनी, भाजपा के मनोज तोमर सभापति के पद पर निर्वाचित, कड़ी टक्कर और क्रॉस वोटिंग के बाद महज 1 वोट के अंतर से हासिल की जीत। भाजपा प्रत्याशी मनोज तोमर को 34 वोट मिले जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी लक्ष्मी सुरेश गुर्जर को 33 वोट मिले और वो मात्र एक वोट से सभापति का चुनाव हार गई। कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभापति पद पर मनोज तोमर को विजयी घोषित किया। अब आगे यह अब देखना ये होगा कि कांग्रसी महापौर की एमआईसी द्वारा शहर विकास से जोड़े कितने प्रस्तावों को परिषद् में बहुमत मिलता कितने वापस होते हैं।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.