सिटी टुडे, जबलपुर। देश के तिरंगे की प्रति जबलपुर कलेक्टर डॉक्टर टी इलैया राजा का जज्बा उस वक्त देखते ही बना जब उन्होंने तिरंगा हाथों में लेकर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी ने करीब 10 किलोमीटर का सफर यूं ही हाथों पर तिरंगा लेकर तैरते हुए तय किया। कलेक्टर यूं ही बिना रुके हाथों में तिरंगा लेकर जिलहरी घाट से तिलहरी घाट तक तैरते हुए पहुंचे।
देखें वीडियो
जल तिरंगा यात्रा जिलहरी घाट से लेकर तिलवारा घाट तक निकाली गई। लगभग 10 किलोमीटर की इस जल तिरंगा यात्रा में बूढ़े, बच्चे, महिलाएं सभी शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में शहर के मशहूर श्याम बैंड ने अपनी शानदार देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी।
अमृत महोत्सव के तहत निकाली की तिरंगा यात्रा
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav ) के तहत यह जल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस जल तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिलहरी घाट में पूजा पाठ करके की गई। यात्रा के तिलवारा घाट पहुंचते ही शहर के महापौर जगत बहादुर सिंह अनु और मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया ने सभी का स्वागत किया।