Type Here to Get Search Results !

नए नवेले सरपंच साब रिश्वत लेते गिरफ्तार

 

सिटी टुडे। सिवनी। मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा घूसखोर जन प्रतिनिधियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में लोकायुक्त पुलिस ने एक नव निर्वाचित सरपंच को 15 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।मामला सिवनी जिले के घंसौर का बताया गया है। ग्राम पंचायत सुचानमेटा का निर्वाचित सरपंच शिवकुमार उइके को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सरपंच ने फरयादी मुकेश गोल्हानी से ईंट प्लांट लगाने के लिए एनओसी देने की एवज में रिश्वत मांगी थी। यह कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.