Type Here to Get Search Results !

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की सूची से दिग्विजय सिंह समर्थक बाहर

सिटी टुडे। मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जिला स्तर पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रभारियों की एक सूची जारी की है। इस सूची में ग्वालियर चंबल संभाग से केवल भिंड प्रभारी वासुदेव शर्मा, अशोकनगर प्रभारी पूर्व सांसद रामसेवक गुर्जर को छोड़कर ग्वालियर प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान जो पूर्व प्रतिपक्ष नेता अजय सिंह समर्थक हैं को बनाए जाने के साथ ही रघु परमार गुना, रशमी शर्मा शिवपुरी, दिनेश गुर्जर श्योपुर, बालेंदु शुक्ला मुरैना सभी कमलनाथ समर्थक ही प्रभारी बनाए गए है। ठीक इसी प्रकार कमलनाथ की सूची से मालवा तथा निमाड अंचल से भी अधिकतर कमलनाथ समर्थक थी प्रभारी बनाए गए हैं।

इस सूची में जहां सिंह समर्थकों को जहां दूर रखा गया है वहां सबसे महत्वपूर्ण नाम अजय सिंह समर्थक डॉ महेंद्र सिंह चौहान का है जिनको पहली बार कमलनाथ ने कोई स्वतंत्र जिम्मेदारी दी है। सूत्रों अनुसार दिग्विजय सिंह का ग्वालियर  में कांग्रेस जनों से बैठक व राजनीतिक समीक्षा दौरा शायद इसी सूची के कारण नाराज दिग्विजय सिंह ने रद्द कर दिया। इस सूची में कमलनाथ ने एक तीर से दो निशाने कर भविष्य के लिए संकेत दे दिया कि अब कमलनाथ फ्री हैंड कार्य कर रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.