Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार जांच दलों द्वारा फैक्ट्रियों तथा कारखानों का किया गया निरीक्षण

 कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार जांच दलों द्वारा फैक्ट्रियों तथा कारखानों का किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा  जिले में संचालित विभिन्न फैक्ट्रियों तथा कारखानों के निरीक्षण हेतु जांच दल गठित कर सतत् निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशानुसार मंगलवार को जांच दल में शामिल नायब तहसीलदार श्री विक्रम सिंह राजपूत, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री संदीप भार्गव सहित अन्य अधिकारियों ने ओद्योगिक क्षेत्र राजीव नगर स्थित सिवाय इंटरप्राइजेज, नीरकेम इंडस्ट्रीज यूनिट, शिवाय पॉलीमर, गिलहरी आर्गेनिक्स सहित अन्य फैक्ट्रियों तथा कारखानों का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में स्थापित विभिन्न फैक्ट्रियों तथा कारखानों जो लम्बे समय से बंद हैं या जिनमें कोई संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें या जिनमें नियमों का उल्लंघन हो रहा हो, उनकी जांच हेतु दल गठित किए गए हैं। राजीवनगर के अलावा मंडीदीप सहित अन्य क्षेत्रों में स्थापित फैक्ट्रियों तथा कारखानों का भी जांच दलों द्वारा निरीक्षण किया गया।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.