राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपये से बढ़कर 1623 रुपये प्रति सिलेंडर गए हैं। 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने वाली ही लागू रहेंगी। जुलाई महीने में तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर 25.50 प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था।
दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपये हैं। इसके अलावा कोलकाता में गैस सिलेंडर का भाव 861 रुपए, मुंबई में 834.50 रुपए और चेन्नई में 850.50 रुपए प्रति सिलेंडर है।