भारी बारिश के चलते आसमान से आफत बरसने लगी है। चिपलून शहर में भीषण बाढ़ आ गई है। पूरा शहर डूबने लगा है। कारों और इमारतें जलमग्न हो गईं हैं।
कई जगहों पर पानी पहली मंजिल तक बढ़ गया है। लोग अपने घरों में फंसे है।
मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि रत्नागिरी जिले में अत्यधिक बारिश की वजह से यहां बाढ़ की स्थिति बनी है। राहत व बचाव कार्य शुरू हैं।