मुंबई . यहां बुधवार रात से लगातार रुक रुक का बारिश हो रही है। निचले इलाकों की सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। लोकल ट्रेन सेवा पर भी इसका असर पड़ा है। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश होने को लेकर चेतावनी जारी की है। कोल्हापुर, सतारा, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई अन्य जिलों में बारिश के अनुमान के साथ मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।