शताब्दी की जगह अब तेज रफ्तार से चलेंगी 75 बंदे भारत रेलगाड़ियां
रेलवे के इस फैसले से जुड़ी जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की है। उन्होंने बताया कि देश में साल 2023 तक 75 नई वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके मद्देनजर कुछ तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर काम भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे आने वाले समय में शताब्दी, जन शताब्दी और इंटरसिटी ट्रेन की जगह वंदे भारत ट्रेन का संचालन करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल इसके लिए 27 रूटों का चयन किया गया है। इसमें नई दिल्ली लखनऊ नई दिल्ली अमृतसर नई दिल्ली भोपाल रूट भी शामिल है.