सिटी टुडे ग्वालियर। हर घर तिरंगा अभियान के चलते पूरे देश में लगभग 20 करोड घरों पर तिरंगा राष्ट्रीय धवज फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत गवालियर भी अपने अंदाज में भागीदारी करने की तैयारी में है । को गवालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने स्वयं सहायता समूहों और अन्य माध्यमों से हर घर तिरंगा अभियान के लिए 3लाख सेअधिक राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था कर घरों पर झंडे फहराने का प्रबंध कर कर लिया है।
जनप्रतिनिधियों , पार्षदों , पंचायत सचिवों सी म ओ के साथ समन्वय से अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय समाज सेवी संगठनों तथा एन जी ओ से भी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी देश प्रेम का प्रतीक इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है .
कलेक्टर सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जन प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है , वही सक्षम लोगो को झंडा खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा। झंडे उपलब्ध कराने की व्यवस्था पंचायत स्तर पर सचिव ,नगर परिषद् स्तर पर सीएमओ और शहरी क्षेत्र में वार्ड वार जिम्मेदारी दी जा रही है। विधायक पार्षद और राजनीतिक दलों के सदस्यों को लगातार संवाद में लिया जा रहा है ताकि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाया जा सके।