सिटी टुडे, जबलपुर। जबलपुर नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के घर आज 3 अगस्त 2022 को सुबह 5 बजे ही EOW की टीम ने छापामार कार्यवाही शुरू कर दी अब तक शुक्ला परिवार की नींद भी नही खुली थी की टीम ने छापा मार कार्यवाही आरम्भ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि भ्रस्टाचार से आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्यवाही जारी है। अब तक किंगयीं कार्रवाई में सहायक यंत्री द्वारा आय से 203 गुना अधिक मूल्य की सम्पत्ति का खुलासा हो चुका है जिसकी सूची निम्नानुसार है
1- रत्न नगर में एक प्लाट नम्बर ए 16, 3900 वर्गफुट।
2- उपरोक्त प्लाट पर आलीशान महलनुमा निर्माण।
3- रत्न नगर में ही एक प्लाट बी 43, 1500 वर्गफुट।
4- उपरोक्त प्लाट पर भी आलीशान नवनिर्माण।
5- KIA क्रेन्स कार MP20CM6574
6- KIA सेलटोस कार MP20CL2490
7- Maruti स्विफ्ट कार MP20CE1682
8- Bullet बाईक MP20MZ6761
9- Suzuki एक्सेस स्कूटी MP20SU1437
10- बैंक में जमा 6 लाख 40 हजार।
आगे कार्यवाही जारी है।